✍️रायगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में हाथरस में हुए जघन्य गैंग रेप के विरोध में गुनहगारों को सज़ा दिलाने की मांग करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया✍️ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍️रायगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में हाथरस में हुए जघन्य गैंग रेप के विरोध में गुनहगारों को सज़ा दिलाने की मांग करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया✍️

 

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज रायगढ़ एनएसयूआई की टीम ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में 14 सितंबर के दिन उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए गैंग रैप के विरोध में व गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि यूपी के हाथरस में जिस तरह एक दलित लड़की का गैंगरेप किया गया यह घटना बेहद शर्मनाक हैं व योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार लाचार कानून व्यवस्था को उजागर करती हैं जिस तरह दरिंदो ने आपसी रंजिश के चलते 4-5 लोगों ने गैंग रेप किया तथा उसके बाद उसके पूरे शरीर पर चोट मारी जिसके कारण पीड़िता की गर्दन, रीढ़ की हड्डी टूट गई और तो और दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी जीभ भी काट दी ताकि वो कुछ बोल ना सकें। इसके बाद 15 दिनों तक उसका उपचार भी चला लेकिन उसे बचाया नही जा सका और कल बीते मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इस जघन्य कृत्य के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा हैं क्योंकि उत्तरप्रदेश पुलिस ने अपराधियों पर कार्यवाही करने की जगह उन 105 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करदी जिन्होंने इस घिनोने कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई थीं। उत्तरप्रदेश के आला अधिकारी पिछले 15 दिनों तक इस घिनोने कृत्य को फर्जी बताने में लगे रहे तथा उन्हीं लोगों पर कार्यवाही करते रहे जो मनीषा के पक्ष में आवाज उठा रहे थें। योगी आदित्यनाथ की उत्तरप्रदेश पुलिस ने तानाशाही की सारी हदें तो जब पार करदी जब परिजनों को मनीषा का शव भी नही सौंपा गया और देर रात खुद पुलिस ने मनीषा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि आये दिन कोई ना कोई देश की बेटी दरिंदो की हवस का शिकार होती रहती हैं लेकिन वो दरिंदे राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद बच निकलते हैं। आज हमारे देश में ऐसे कानून की जरूरत हैं जोकि हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर सकें और रेप आरोपियों के लिए ऐसी सजा का प्रावधान हो कि जो इस तरह की घिनोनी और गंदी सोच रखते हैं उनको सबक मिल सकें। आज के इस पुतला दहन के कार्यक्रम में nsui प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आरीफ हुसैन, शाकिब अनवर, आमिर अहमद, अखलाक खान, आरीफ अहमद, योगेश यादव, कौशल मैत्री, लोकेश देवांगन, मनी चंदेल, अर्शलम अशरफ, अभिषेक, एकता साव, नताशा भटपहरे, चौहान, सहित भारी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button