10 दिन बाद है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण,अभी से सावधान हो जाएं ये 5 राशि वाले लोग,यह है साल 2021 का आखिरी ग्रहण

नई दिल्ली: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं. 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा यह ग्रहण वैसे तो आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) है और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन यह ग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत भारी साबित होगा. इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. यह असर शुभ या अशुभ रहेगा. वहीं 5 राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ घटनाओं का कारक बनेगा. ज्योतिषीय गणनाओं से जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा.
इन राशि वालों के लिए अशुभ है ग्रहण
साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार को लगेगा. इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इससे 15 दिन पहले कार्तिक महीने की पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगा था. यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10:59 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 03:07 बजे खत्म होगा. यह ग्रहण 5 राशियों के लिए शुभ नहीं है.
मेष (Aries): मेष राशि के जातकों लिए ये सूर्य ग्रहण अशुभ है. यह सूर्य ग्रहण उनकी सेहत पर बुरा असर डालेगा. इसके चलते वे किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.
कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगा. इस दौरान बहस से बचना जरूरी है. दोस्तों से विवाद हो सकता है. परिवार में भी बातचीत करते समय सावधानी बरतें. अपने बच्चों का ख्याल रखें.
तुला (Libra): तुला राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा. गुस्सा करने से बचें. किसी को अपशब्द कहना नुकसान करा सकता है. ग्रहण सेहत पर भी बुरा असर डालेगा.
वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के मन पर सूर्य ग्रहण का काफी असर होगा. तनाव हो सकता है, अशांति या उलझन महसूस करेंगे. वर्कप्लेस पर धैर्य से काम लें.
धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण बेवजह की भागदौड़ लेकर आएगा. इस दौरान खर्चे बढ़ेंगे. कामों को पूरा करने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ेगी. यात्रा हो सकती है.
मान्य नहीं सूतक, यह है वजह
आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) से 12 घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. पर 4 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. क्योंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह ग्रहण (Surya Grahan 2021) उपछाया होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है. आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है.



