अब किराए पर लेकर कोई भी चलवा सकता है ट्रेन,रेलवे ने शुरू की नई योजना

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने अब रेल की यात्रा करने वालों को एक खास ऑफर दिया है. अब देश में एक ऐसी योजना शुरू होने जारी रही है जिसके तहत कोई भी कोई भी राज्य या व्यक्ति ट्रेनों को किराए पर ले सकता था और इन ट्रेनों को ‘भारत गौरव ट्रेन’ (Bharat Gaurav Train) नाम दिया गया है. ट्रेनों को लेने के लिए कुछ तय शर्तों को पूरा करना होगा और रेलवे इसके बदले उनसे न्यूनतम किराया वसूल करेगी.
देश में चलेंगी भारत गौरव ट्रेनें
देश में फिलहाल 180 भारत गौरव ट्रेनें चलाने की योजना है और इसमें तीन हजार से ज्यादा कोच होंगे. रेलवे ने इसके लिए आज से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है और उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है.
रेलवे के मुताबिक भारत गौरव ट्रेनों का संचालन प्राइवेट सेक्टर और आईआरसीटीसी दोनों की ओर से किया जा सकता है. साथ ही टूर ऑपरेटर की ओर से इसका किराया तय किया जाएगा. यह ट्रेनें भारत की संस्कृति, विरासत को प्रदर्शित करने वाली थीम पर आधारित होंगी, लगभग 180 ट्रेन इसके लिए निर्धारित की गई हैं. यात्री, माल ढुलाई के बाद रेलवे पर्यटन के लिए ट्रेनों का तीसरा सेगमेंट शुरू करने जा रहा है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर 31 और स्पेशल रेलसेवाओं के सामान्य रेलसेवा के रूप में संचालन होने के कारण नम्बरों में परिवर्तन किया गया है:-
1. गाड़ी संख्या 02473, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस रेगुलर नंबर 22473 से संचालित.
2. गाड़ी संख्या 02496, कोलकाता-बीकानेर रेगुलर नंबर 12496 से संचालित.
3. गाड़ी संख्या 02987, सियालदह-अजमेर रेगुलर नंबर 12987 से संचालित.
4. गाड़ी संख्या 02989, दादर-अजमेर रेगुलर नंबर 12989 से संचालित.
5. गाड़ी संख्या 04711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर रेगुलर नंबर 14711 से संचालित.
6. गाड़ी संख्या 04712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार रेगुलर नंबर 14712 से संचालित.
7. गाड़ी संख्या 04818, दादर-भगत की कोठी रेगुलर नंबर 20484 से संचालित.
8. गाड़ी संख्या 09612, अमृतसर-अजमेर रेगुलर नंबर 19612 से संचालित.
9. गाड़ी संख्या 09614, अमृतसर-अजमेर रेगुलर नंबर 19614 से संचालित.
10. गाड़ी संख्या 09707, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेगुलर नंबर 14702 से संचालित.
11. गाड़ी संख्या 02440, श्रीगंगानगर-नांदेड़ रेगुलर नंबर 12440 से संचालित.
12. गाड़ी संख्या 02464, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेगुलर नंबर 12464 से संचालित.
13. गाड़ी संख्या 02467, जैसलमेर-जयपुर रेगुलर नंबर 12467 से संचालित.
14. गाड़ी संख्या 02475, हिसार-कोयंबटूर रेगुलर नंबर 22475 से संचालित.
15. गाड़ी संख्या 02483, जोधपुर-गांधीधाम रेगुलर नंबर 22483 से संचालित.
16. गाड़ी संख्या 02485, नांदेड़-श्रीगंगानगर रेगुलर नंबर 12485 से संचालित.
17. गाड़ी संख्या 02497, श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली रेगुलर नंबर 22497 से संचालित.
18. गाड़ी संख्या 02977, एर्नाकुलम-अजमेर रेगुलर नंबर 12977 से संचालित.
19. गाड़ी संख्या 02979, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर रेगुलर नंबर 12979 से संचालित.
20. गाड़ी संख्या 04703, जैसलमेर-लालगढ़ रेगुलर नंबर 14703 से संचालित.
21. गाड़ी संख्या 04704, लालगढ़-जैसलमेर रेगुलर नंबर 14704 से संचालित.
टूरिज्म को बढ़ावा देना मकसद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने योजना का ऐलान करते हुए कहा कि स्टेकहोल्डर्स इन ट्रेनों को मॉर्डन बनाएंगे और चलाएंगे जबकि रेलवे इन ट्रेनों के मेंटेनेंस, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि यह रेगुलर ट्रेन सर्विस की तरह नहीं होगी और न ही ये आम ट्रेन सर्विस है. भारत गौरव ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य भारत में पर्यटन को बढ़ावा देना है.
रेल मंत्री ने कहा कि अभी सिर्फ पर्यटन को फोकस रख कर इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि रेलवे को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ा जाए, यही वजह है कि भारत के गौरव को दिखाने के लिए रेलवे शुरू की जाएगी. आज से आवेदन लेना शुरू हो चुका है और ये विशेष ट्रेनें कोई भी राज्य, व्यक्ति या संस्था संचालित कर सकेगी.



