छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: मंत्री टीएस सिंह देव ने जारी किया बड़ा बयान ….कही ये बात….*

रायपुर, । छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में सरकार अस्थिर होने के सवाल पर मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि 90 में 70 की सरकार कभी अस्थिर नहीं हो सकती। सबको ये समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पक्ष के 70 विधायक हाईकमान की बात के आधा इंच इधर-उधर नहीं जाएंगे।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। आज सुबह MLA देवेंद्र यादव, गुरुदयाल सिंह बंजारे दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली उड़ान भरने से पहले दोनों विधायकों से मीडिया ने बात करने की कोशिश की। लेकिन बात करने से मना कर दिया। वही दिल्ली जाने वाले विधायकों ने अब तक खुलकर दौरे की जानकारी नहीं दी है।



