Chhattisgarh current news: दुर्ग में "Lotte Choco Pie" की बिक्री पर रोक, प्रशासन ने बिक्री और वितरण पर लगाई रोक – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: दुर्ग में “Lotte Choco Pie” की बिक्री पर रोक, प्रशासन ने बिक्री और वितरण पर लगाई रोक

Chhattisgarh current news खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच के बाद लोट्टे चोको पाई के एक बैच को असुरक्षित घोषित करते हुए दुर्ग जिले में इसकी बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में उत्पाद में निर्धारित सीमा से अधिक परिरक्षक पाए जाने की पुष्टि हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लोट्टे चोको पाई, ब्रांड-लोट्टे, पैक 672 ग्राम का नमूना जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कैली लैब प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल (मध्यप्रदेश) भेजा गया था।

 

read more CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

 

Chhattisgarh current newsजांच रिपोर्ट क्रमांक आर-0565/2026 (10565/10/07/2026) दिनांक 21 जुलाई 2026 के अनुसार खाद्य उत्पाद में निर्धारित सीमा से अधिक परिरक्षक की उपस्थिति पाई गई। इसके आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्पाद को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया है। जांच में संबंधित उत्पाद का बैच क्रमांक एनएम10डीसी2, निर्माण तिथि 10 अप्रैल 2026 तथा समाप्ति तिथि 9 अप्रैल 2027 दर्ज है। विभाग ने जनस्वास्थ्य के लिए संभावित खतरे को देखते हुए इस बैच के उत्पाद के विक्रय एवं उपभोग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है

Related Articles

Back to top button