*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-प्रधानमंत्री ने कहा- देश को लॉकडाउन से बचाना है; राज्य सरकारें इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें,कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई है…..

देश में कोरोना के बिगड़ते हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करें रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोरोना के खिलाफ देश आज फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ हफ्ते पहले तक स्थिति संभली हुई थी। अब यह दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई। जो पीड़ा आप लोगों ने सही है, जो पीड़ा सह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है। जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियोंकी तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं आपके दुख में शामिल हूं।चुनौती बड़ी है, लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसे पार करना है।’
ऑक्सीजन का इंतजाम करने पर फोकस
‘इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में 1 लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, उद्योगों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है।’
अस्पतालों में बेड उपलब्ध करा रही सरकार
‘इस बार फार्मा सेक्टर ने दवाओं का उत्पादन बढ़ा दिया है। आज जनवरी-फरवरी की तुलना में कई गुना ज्यादा दवाओं का प्रोडक्शन हो रहा है। इसे अभी और तेज किया जा रहा है। कल भी मेरी देश की फार्मा इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से चर्चा हुई है। प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों की मदद ली जा रही है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास इतना मजबूत फार्मा सेक्टर है जो बहुत अच्छी और तेजी से दवाएं बनाता है। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने का काम भी तेजी से चल रहा है। कुछ शहरों में ज्यादा डिमांड को देखते हुए विशेष और विशाल कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
अस्पतालों में बेड की संख्या को तेजी से बढ़ाने का काम किया जा रहा है. पिछले वर्ष जब देश ने कोरोना के कुछ ही मरीज सामने आए थे. उसी समय भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन पर काम शुरू कर दिया था. हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन विकसित किए हैं. आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत के पास है- पीएम मोदी
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही देश की फार्मा कंपनियों ने दवाइयों का उत्पादन बढ़ा दिया है. इसे और तेज किया जा रहा है. देश की फार्मा उद्योग के लोगों से मेरी कल चर्चा हुई थी. उत्पादन बढ़ाने के लिए हर तरीके से दवाई कंपनियों की मदद ली जा रही है. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास इतना बड़ा मजबूत फार्मा सेक्टर है.- पीएम मोदी
इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है. इस विषय पर सरकार तेजी और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. केंद्र सरकार और प्राइवेट सेक्टर सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले- पीएम मोदी



