*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-टेकऑफ करते ही विमान का पहिया हुआ अलग, एयर एंबुलेंस की मुंबई में हैरतंगेज लैंडिंग.... – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-टेकऑफ करते ही विमान का पहिया हुआ अलग, एयर एंबुलेंस की मुंबई में हैरतंगेज लैंडिंग….

मुंबई. महाराष्ट्र के नागपुर से हैदराबाद जा रहे आज एक एयर एंबुलेंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया. दरअसल, जैसे ही विमान ने उड़ान भरी उसका पहिया अलग हो गया. इसके तुरंत बाद फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई और विमान को मुंबई एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया. क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच रनवे पर अग्निशमन दल के सभी कर्मचारी पूरी तरह तैयार थे. पायलट ने जैसे ही विमान की लैंडिंग कराई उसपर फोम डालकर विमान में आग लगने से बचाया गया.

विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे. विमान का पहिया निकल गया था और इसके पेट के बल लैंडिंग की आशंका थी. छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है.

रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि फ्लाइट ने जब नागपुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ की तैयारी थी, तभी उसका एक पहिया अलग होकर ग्राउंड पर गिर गया था. हालातों की गंभीरता को समझते हुए फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया. इस हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देख समझा जा सकता है कि अगर समय रहते बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button