*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: अब इस राज्य में भी 10 मई से 24 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन…*

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है. इसी के बड़ा फैसला करते हुए गहलोत सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. जानकारी के अनुसार 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा. वहीं शादी समाराह पर 31 मई तक पूरी तरह से रोक रहेगी. गृह विभाग ने देर रात इसको लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं.
शादी में न डीजे, न बरात
नई गाइडलाइंस के अनुसार शादी के संबंध में किसी भी तरह के समारोह, डीजे, बारात निकासी या प्रीतिभोज की अनुमति नहीं होगी. शादी घर पर या फिर कोर्ट मैरिज के तौर पर करने की अनुमति होगी. इसमें भी 11 लोगों ही उपस्थित हो सकेंगे. वहीं शादी की सूचना डीओआईटी की ओर से बनाए गए पोर्टल पर देनी होगी. शादी के लिए टैंट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी की भी अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज की भी अनुमति नहीं होगी लॉकडाउन के दौरान राज्य में सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.



