छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक…दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी….*

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित फ्लॉवर क्विन्स टेंट हाउस में भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण अज्ञात है. स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है.मिली जानकारी के मुताबिक टेंट हाउस के पूरे गोदाम में तेजी से आग फैल गई है. इस हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला है.



