*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में शादियों पर लगा प्रतिबंध....प्रशासन ने जारी किया आदेश....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में शादियों पर लगा प्रतिबंध….प्रशासन ने जारी किया आदेश….*

कोरोना के कहर के बीच अब शादी समारोहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोरोना से सबसे प्रभावित जांजगीर जिले में शादी पर एक सप्ताह का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि

“कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला जांजगीर-चांपा में दिनांक 8 मई 2021 से 15 मई 2021 तक जारी सभी विवाह अनुमति पत्र निरस्त किया जाता है। उक्त अवधि में शादी-विवाह करने की अनुमति नहीं होगी”

इससे पहले सूरजपुर और तखतपुर में भी शादी के आयोजनों पर सख्ती के आदेश जारी कर दिए गए हैं और पूर्णतया बैन लगाया जा रहा है।

ये बैन इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि विशेषज्ञों ने माना है कि मई महीने में कोरोना का पीक आ सकता है, खासकर 10 मई से 20 मई तक पीक पर रह सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button