*✍️NCB ने की थी आर्यन खान की काउंसलिंग तब आर्यन खान ने NCB से कहा था- गलत रास्ते की तरफ नहीं रखूंगा कदम….*

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अधिकारियों से काउंसलिंग के दौरान कहा कि वह गरीबों के कल्याण के लिए काम करेगा और भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेगा, जो उसका नाम खराब करे.
कस्टडी में हुई थी काउंसलिंग
एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और सोशल वर्कर्स द्वारा काउंसलिंग के दौरान आर्यन ने कहा कि रिहाई के बाद वह गरीबों और दबे कुचले लोगों के भले के लिए काम करेगा. साथ ही कभी ऐसा कुछ काम नहीं करेगा, जिससे उसका नाम खराब हो. आर्यन ने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा करूंगा जो आपको मुझ पर गर्व महसूस कराएगा.’
आर्थर रोड जेल में कैद हैं आर्यन
गौरतलब है कि 23 वर्षीय आर्यन इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद हैं. उसे एनसीबी ने ड्रग्स केस (Drug Case) में गिरफ्तार किया था. आर्यन के अलावा एनसीबी ने 7 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिसमें 2 उसके पुराने दोस्त हैं. इन सभी की भी काउंसलिंग जेल भेजने से पहले एनसीबी ने की थी. आरोपियों में दो महिला भी शामिल हैं.