*✍️2 माह पहले युवक शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था, रायगढ़ पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर के लाई जाने पूरी मामला....!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️2 माह पहले युवक शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था, रायगढ़ पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर के लाई जाने पूरी मामला….!!!*

 

*रायगढ़*

● *#बरमकेला क्षेत्र से लापता हुई किशोरी राजस्थान के जयपुर शहर में मिली*…..

● *सारंगढ़ का युवक ‍किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था जयपुर, आरोपी गिरफ्तार*….

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर दिगर प्रांत गुम बालिका की पतासाजी में रवाना हुई #बरमकेला पुलिस को बालिका जयपुर, राजस्थान में सारंगढ़ के युवक के साथ मिली, बालिका को करीब 02 माह पहले युवक शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था, आरोपी युवक को बरमकेला पुलिस पास्को एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 01/07/2021 को थाना बरमकेला में 17 वर्ष 09 माह की बालिका के दिनांक 20/06/2021 को रात्रि घर में बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट परिजन दर्ज कराये थे, परिजन बताये कि जान परिचित, सगे-संबंधियों के पास बालिका की खोज खबर लिये पता नहीं चला है । बालिका के गुम रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 210/2021 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

गुम बालिका की पतासाजी दौरान उसके परिजनों, सहेलियों से लगातार पूछताछ किया जा रहा था, प्रकरण में कोई संदेही भी नहीं ‍मिला था और न ही बालिका अपने पास मोबाइल रखी थी, जिससे पतासाजी में बरमकेला पुलिस को समय लग रहा था । कई दिनों के बाद बालिका किसी अन्य के मोबाइल से घरवालों से सम्पर्क की, जिसकी जानकारी बरमकेला पुलिस को मिलने पर मोबाइल के राजस्थान के जयपुर शहर में एक्टिव होने की जानकारी मिली । बरमकेला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर राजस्थान रवाना हुई । पुलिस टीम को ज्ञान विहार जयपुर (राजस्थान) में बालिका सारंगढ़ के सुनील चौहान के साथ मिली । दोनों को पुलिस टीम रायगढ़ लेकर आयी । बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराया गया, बालिका बताई कि सुनील चौहान भगाकर ले गया था, जिसमें कमलेश चौहान उसकी सहायता किया था और सुनील चौहान जयपुर में पत्नी की तरह रखा था जिस पर प्रकरण में *धारा 366, 376, 34 भादवि 4, 6 पास्को एक्ट* की धारा जोड़ी गई । आरोपी *सुनील चौहान पिता दयाराम चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी बनहर थाना सारंगढ़* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । सह आरोपी कमलेश चौहान फरार है , जिसकी पतासाजी की जा रही है । आरोपी पताताजी दस्तयाबी में थाना प्रभारी बरमकेला नेल्सन कुजूर, सहायक निरीक्षक कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक सोन साय यादव, आरक्षक नंदकुमार चौहान, महिला आरक्षक अंजना मिंज की विशेष भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button