*✍️2 अगस्त से फिर से स्कूल शुरू करने के निर्देश जारी........16 महीने बाद जानिये किस तरह से खुलेंगे स्कूल……* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️2 अगस्त से फिर से स्कूल शुरू करने के निर्देश जारी……..16 महीने बाद जानिये किस तरह से खुलेंगे स्कूल……*

रायपुर, । राज्य शासन ने आगामी 2 अगस्त से फिर से स्कूल शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बच्चों की चहल-पहल से एक लंबे अंतराल के बाद फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। राज्य सरकार ने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए स्कूल खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी विस्तृत दिशा-निर्देश अनुसार स्कूलें तभी खोली जाएंगी जब जिले में कोरोना पॉजिटिव रेट सात दिनों तक लगातार एक प्रतिशत से कम होगा। हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में केवल 10 वीं तथा 12 वीं की कक्षाएं प्रारंभ की जावेगी। कक्षा 1ली से 8 वीं तक की कक्षाएं तभी खोली जाएंगी जब शाला पालक समिति लिखित में सहमति देंगी। यह सहमति ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड के पार्षद द्वारा भी लिखित में देनी होगी । यह प्रक्रिया 2 अगस्त के पूर्व पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु यह भी आवश्यक होगा कि स्कूल को सेनेटाइजड कर स्वच्छ रखा जाए। कक्षा की कुल दर्ज संख्या के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को एक दिन के अंतराल में स्कूल बुलाया जावेगा। बच्चों का बुखार चेक करने,सर्दी खांसी का ध्यान रखने की व्यवस्था शाला में करनी होगी। शाला में उन्ही छात्रों और शिक्षकों को आने की अनुमति दी जावेगी जिन्हें सर्दी खांसी बुखार न हो। शाला में रहते हुए सभी को आपस मे पर्याप्त दूरी बना कर रखना होगा। कक्षा में प्रवेश से पूर्व सभी को हाथ धोना अथवा हाथों को सेनेटाइज करना होगा। शाला में मास्क का उपयोग पूरे समय करना होगा।

शासन ने यह भी निर्देश जारी किया है कि 2 अगस्त का दिन शाला में उत्सव की तरह मनाया जाये और छात्रों का स्कूल में स्वागत किया जाय। छात्रों को शाला यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तके भी प्रदान की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button