*✍️10वीं क्लास मे पढ़ने वाली लड़की ने अपने घर से 75 तोला सोना चोरी कर ऑनलाइन दोस्तों को किया गिफ्ट....ऐसे हुआ खुलासा...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️10वीं क्लास मे पढ़ने वाली लड़की ने अपने घर से 75 तोला सोना चोरी कर ऑनलाइन दोस्तों को किया गिफ्ट….ऐसे हुआ खुलासा…*

तिरुवनंतपुरम: सोशल मीडिया की लत और दोस्ती निभाने के चक्कर में एक 10वीं क्लास की स्टूडेंट चोर बन गई. हालांकि, उसने किसी दूसरे के यहां चोरी नहीं की बल्कि, अपने घर में रखा सोना चुराकर दोस्तों में बांट दिया. केरल के तिरुवनंतपुरम  की रहने वाली इस छात्रा ने अपने ऑनलाइन दोस्तों को 75 तोला सोना (Gold) गिफ्ट कर द‍िया. जब परिवार वालों को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल की स्टूडेंट (Student) ने सोशल मीडिया पर शिबीन नाम के एक शख्स के साथ दोस्ती की थी. दरअसल, शिबीन ने अपनी आर्थिक तंगी को लेकर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट को देखकर छात्रा ने उससे बातें कीं और इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए. शिबीन की आर्थिक मुश्किलों को दूर करने के लिए उसने अपने घर में रखा सोना गिफ्ट करने का फैसला लिया.

लड़की को पता था कि उसके घर में सोना रखा हुआ है. उसने सबकी नजरों से बचकर करीब 37 लाख रुपये मूल्य का 75 तोला सोना घर से निकाला और सोशल मीड‍िया फ्रेंड को गिफ्ट कर दिया. शिबीन ने अपनी मां की मदद से सोना बेच दिया. बाद में शिबिन और उनकी मां ने घर की मरम्मत कराई और शेष 9.8 लाख रुपये घर में रख दिए. करीब एक साल बाद जब लड़की की मां को घर में सोना नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

पुलिस की पूछताछ में 10वीं की छात्रा टूट गई और उसने पूरी कहानी बयां कर दी. स्टूडेंट के बयान पर पुलिस ने श‍िबीन और उसकी मां शाजिला को गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने एक साल पहले शिबीन को सोना दिया था. पुलिस ने शिबीन के घर से करीब 10 लाख रुपये बरामद किए हैं. हालांकि, इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब श‍िबीन ने पुलिस को लड़की के बारे में कुछ बताया.

शिबीन ने पुलिस को बयान दिया कि उसे 75 तोला सोना नहीं मिला, छात्रा ने उसे केवल 27 तोला सोना दिया था. इसके बाद पुलिस ने लड़की से फिर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि 75 तोले सोने में से 48 तोला उसने पलक्कड़ जिले के एक अन्य युवक को दिया था. उस शख्स से लड़की की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी/ पलक्कड़ जिले के युवक ने सोना मिलते ही उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button