देश
*✍️होली के त्योहार को देखते हुए की जा सकती है अधिक सख्ती तो 8 शहरों में लगा है वीकेंड लॉकडाउन…*

RGHNEWS मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण्ण तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए प्रदेश के 8 शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर बिगड़ते हालात और त्याहारों को देखते हुए क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। बताया गया कि बैठक में जिला कलेक्टर, डीआईजी, निगम कमिश्नर, सीएमएचओ, विधायक रामेश्वर शर्मा औऱ विधायक पीसी शर्मा भी मौजूद हैं।बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार पहले ही संक्रमण को देखते हुए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, अब होली के त्योहार को देखते हुए अधिक सख्ती की जा सकती है।



