*✍️सामाजिक विकास के लिए सामुदायिक एकजुटता आवश्यक…..*

*पूर्वांचल भोजपुरी समाज का नेह मिलन समारोह आयोजित*
RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: रायगढ़ —- किसी भी सामाजिक वर्ग की समृद्धि उसके न केवल आर्थिक आयाम बल्कि सामाजिक एकजुटता पर भी निर्भर करती है।राष्ट्र निर्माण मे भी वही समाज अपना यथेष्ठ योगदान दे सकता है जो उम्दा सोच के साथ एकजुट होकर विकास पथ पर अग्रसर हो। इन्ही सामाजिक मापदण्डों पर आधारित नगर की पूर्वांचल भोजपुरी समाज की जिला इकाई द्वारा समाज का स्नेह मिलन समारोह 17 अक्टूबर को कबीर चौक स्थित राधिका रेजिडेंसी कालोनी के सभागार मे आयोजित किया गया। इस बैठक मे समाज के वरिष्ठजनों के जीवन व समाजोपयोगी संदेश ने संगठन को नई ऊर्जा व दिशा दी तथा सामाजिक प्रगति के लिए एक सूत्र मे बंधकर कार्य करने की प्रेरणा भी मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को अपरान्ह 12 बजे भोजपुरी समाज के वरिष्ठजनों द्वारा भगवान विष्णु देव जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्वलन व पुष्पहार अर्पण कर किया गया।ततपश्चात आयोजन समिति के पदाधिकारियों,सदस्यों ने उपस्थित मंचासीन अतिथियों सहित समस्त सामाजिक सदस्यों का पुष्पगुच्छ व गमछा भेंट कर सम्मानित किया।औपचारिक परंपरा के बाद उद्घोषक द्वारा समाज के मंचस्थ गणमान्य अतिथियों का परिचय सदन को कराते हुये संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया। सभी वरिष्ठ अतिथियों ने भोजपुरी समाज के गठन व अब तक के समाज हितैषी कार्यों की प्रशंसा करते हुये संगठन के युवा सूत्रधारों मे जोश भरा, साथ ही भोजपुरी समाज की नगर व जिले मे अलग पहचान कायम करने विशिष्ट शैली मे समर्पित भावना के साथ सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करने की आवश्यकता व्यक्त की। समाज के प्रबुद्ध जनों ने भोजपुरी समाज से जुड़े सभी तबकों को एक मंच पर एकत्र कर उनके गतिरोध को खत्म करने का साझा प्रयास करते हुये संगठन को मजबूत व विशिष्ट बनाने की दिशा मे काम करने की नसीहत दी। मंचस्थ वरिष्ठ पत्रकार व भोजपुरी समाज के संरक्षक अनिल पाण्डेय ने अपने संबोधन मे समाज को एक जुटता का संदेश दिया।उन्होंने राजनीति को समाज से दूर रखने की भी नसीहत दी।समाज के संरक्षक व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने उद्बोधन मे भोजपुरी समाज के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज से जुड़े प्रत्येक वर्ग को सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सेदारी वहन करनी होगी तभी भोजपुरी समाज का वजन बढ़ेगा।वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक हरेराम तिवारी ने अपने संबोधन मे भोजपुरी समाज के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुये उससे सीख लेकर समाज के उज्जवल भविष्य की परिकल्पना साकार करने की दिशा मे काम करने की बात कही। इसके अलावा कार्यक्रम को वरिष्ठ संरक्षक डॉ.शरद मिश्रा, समाज के संरक्षक व दैनिक किरणदूत के सम्पादक प्रेम नारायण मौर्या,जगदीश सिंह,फूल नाथ शर्मा,वासुदेव बस के संचालक घनश्याम सिंह मामा, राधेश्याम शर्मा,किशोर कुमार गुप्ता,बृज किशोर ठाकुर,उपेंद्र सिंह,फुलेश्वर सिंह,योगेंदर सिंह,राधेश्याम मिश्रा,देवनाथ सिंह,आदि गणमान्य जनों ने अपने ओजस्वी संबोधन के माध्यम से सामाजिक संगठन को दिशा दिखाई। प्रीति भोज के साथ आयोजन का उल्लासपूर्ण समापन किया गया। पूर्वांचल भोजपुरी समाज के इस स्नेह मिलन समारोह को सफल बनाने मे भोजपुरी समाज के पदाधिकारी सुनील शुक्ला,धूपचन्द यादव,जगरनाथ तिवारी,संजय मिश्रा,उमेश यादव,पुष्पेंद्र मिश्रा बबलु,सुनील शर्मा,गोपाल सिंह ठाकुर,अजय सिंह,विमल चौधरी,यशवंत गुप्ता,उमाकांत पांडेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम मे फूलचंद त्रिपाठी,अनट्टू महराज,मुद्रिका यादव,अजय मिश्रा फ्रूट, राकेश सिंह,डॉ के डी पासवान,रामनरेश शाह,हरीश दुबे,संजय मिश्रा,शंकर झा, जनार्दन मिश्रा,अमरनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या मे समाज के विशिष्ट जन शामिल थे।



