*✍️सरकार ने शराब दुकानों को बंद करने का किया फैसला,… अब इस उम्र के लोगों को मिलेगी दारू बोतल...!!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️सरकार ने शराब दुकानों को बंद करने का किया फैसला,… अब इस उम्र के लोगों को मिलेगी दारू बोतल…!!!!*

RGHNEWS नयी दिल्ली  दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब पीने की उम्र सीमा घटा दी है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसादिया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शराब पीने की उम्र सीमा को घटाकर 21 वर्ष कर दिया गया है. पहले सह 25 वर्ष था. उन्होंने कहा कि दिल्ली को कोई भी सरकारी शराब दुकान नहीं खुलेगी. जो दुकानें हैं वही रहेंगे, कोई भी नया दुकान नहीं खुलेगा.

सिसोदिया ने जानकारी दी कि आज केजरीवाल मंत्रीमंडल की बैठक में नयी आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गयी है. इसी के तहत शराब पीने की उम्र सीमा घटाई गयी है. नये दुकान खोलने के लिए सरकार लाइसेंस नहीं देगा. इतना ही नहीं, 500 स्क्वायर फीट एरिया से कम वाली दुकानें बंद की जायेंगी. दिल्ली में कुछ इलाकों में कोई भी शराब की दुकान नहीं है. जबकि कई जगहों पर जरूरत से ज्यादा दुकानें हैं.

उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर खड़ा होकर कोई भी शराब नहीं बेचेगा. दुकानदार की जिम्मेदारी होगी कि इसका सख्ती से पालन हो. इसके साथ की कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी भी दुकानदार की हो होगी. सीसीटीवी लगाने होंगे. ऐसा नहीं करने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. दिल्ली में जहां दुकान नहीं है वहां शराब माफिया सक्रिय हैं. ऐसे में जिन इलाकों में ज्यादा शराब की दुकानें हैं उनमें से कुछ दुकाने दूसरी जगह शिफ्ट की जायेगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button