मनोरंजन

*✍️शादी के चार दिन बाद ही 60 साल का बुजुर्ग बना करोड़पति, न दान मिला न दहेज तो जाने कैसे चमकी अचानक किस्मत….*

इस दुनिया में कब, किसकी किस्मत कहां बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार लोगों की किस्मत उस पड़ाव पर भी बदल जाती है, जिसके बारे में कल्पना तक नहीं की जा सकती। लेकिन, अमेरिका के रहने वाले माइकल एबरनेथी की 60 साल में इस तरह किस्मत बदल गई कि वह आठ करोड़ का मालिक बन गया।

आलम ये है कि माइकल की हर ओर चर्चा हो रही है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी किस्मत बदल गई? तो चलिए, ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए इस करोड़पति बुजुर्ग से आपको अवगत कराते हैं।

दरअसल, माइकल एबरनेथी उत्तरी कैरोलिना में रहते हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में शादी की है। लेकिन, शादी के चार दिन बाद ही वह करोड़पति बन गए। हालांकि, उन्हें ना तो कोई दहेज मिला और ना ही किसी ने दान दिया। बल्कि, एक लॉटरी से उनकी किस्मत बदली है। रिपोर्ट के अनुसार, लेक्सिंगटन में उन्होंने 30 डॉलर में मिलियनेयर मेकर टिकट खरीदा था। उन्होंने कुल तीन टिकट खरीदे। आखिरी टिकट को जब उन्होंने स्क्रैच किया तो एक मिलियन डॉलर के विजेता बन गए। यानी तकरीबन उन्हें 7,54,88,000 रुपये की लॉटरी लग गई।

हनीमून मनाने फ्लोरिडा जाएंगे माइकल

आठ करोड़ पाकर माइकल काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उनका कहना है कि इन पैसों से वह अगले साल हनीमूम मनाने के लिए फ्लोरिडा जाएंगे

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button