*✍️लव मैरिज करना लड़की के लिए बना अभिशाप…ताबड़तोड़ चलाई गई 10 गोलियां….प्रेमी की मौत….*

नई दिल्ली। प्रेम विवाह करने की कीमत एक दंपति को जान देकर चुकानी पड़ी। द्वारका के अमराही गांव में गुरुवार रात एक दंपती को गोली मार दी गई। घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर अगस्त माह में प्रेम विवाह कर लिया था। शादी से लड़की के परिवार वाले नाखुश थे। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। विनय को चार गोली मारी गई थीं। उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि किरण को पांच गोली मारी गई हैं। रात करीब नौ बजे छह सात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विनय और किरण एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों ने पिछले साल अगस्त माह में भागकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है और छानबीन शुरू कर दी गई है।



