छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Petrol Diesel Price: देशभर में महंगा हुआ ईंधन, जानिए छत्तीसगढ़ में कितनी है एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत?

CG Petrol Diesel Price: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी।

 

पांच दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ें दाम

 

छत्तीसगढ़ में पांच दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 96 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी करीब 97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

 

 

कितनी है एक लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत?

इस बढ़ोत्तरी की मार आम लोगों पर सीधे पड़ रही है, लिहाजा आम लोग सरकार से कीमत कम करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, राजधानी के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 10 से 15 पैसे तक का अंतर देखा गया। कहीं पेट्रोल 104.38 पैसे तो कहीं 104.46 पैसे मिल रहे हैं।

 

CG Petrol Diesel Priceपेट्रोल डीलर्स का कहना है कि ऐसा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के चलते होता है। डीपो से जो पेट्रोल पंप जितना दूर है, उतना ही रेट में अंतर दिखता है। वहीं, निजी क्षेत्र के जिओ पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल की कीमत में आज कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, लेकिन पहले से ही यहां पेट्रोल 1 रुपये ज्यादा महंगा है। यहां पेट्रोल 105 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button