रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- अब कल से प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुल सकती है दुकानें क्या है इसका नियम पढ़ें पूरी खबर*

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया,रायगढ़ में कल दोपहर 12 बजे के बाद जारी हो सकता है आदेश
RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ में व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर निकल कर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण से प्रभावित प्रदेश में अनलॉक 1.0 में दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव हुआ है. अब संचालकों को दुकान खोलने और बंद करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। अब समस्त अनुमति प्राप्त दुकानें अब प्रातः 5 से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेंगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। रायगढ़ जिले में कल दोपहर 12 बजे तक यह आदेश जारी हो सकता है।



