मनोरंजन

*✍️राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन चोपड़ा ने लगाए सनसनीखेज आरोप…..*

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Sherlyn Chopra) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) हाल ही में एक पोर्नोग्राफी मामले (Pornography case) में उनकी गिरफ्तारी के बाद चर्चा में थे. इस मामले में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के बयान दर्ज करवाए थे, जिन्होंने उनपर ऑनलाइन पोर्न बनाने और वितरित करने का आरोप लगाया था. अब शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मेंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है.

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शर्लिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी तक दी थी.

 

एक प्रेस कॉन्प्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि ‘लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं?’

शर्लिन यहीं पर नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, ‘क्या ये होता है एथिकल बिजनेस? आपको बिजनेसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनस करते हैं. एथिक्स के साथ करते हैं, जो वादे करते हैं वो निभाते हैं और आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं. उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं. बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी.’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button