मनोरंजन

*✍️मलाइका अरोड़ा का एयरपोर्ट पर प्रिंट आउटफिट में दिखा ग्लैमरस अवतार….*

नई दिल्ली. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Actress Malaika Arora) के फैंशन सेंस का कोई मुकाबला नहीं है. अक्सर जिम या योगा क्लास के बाहर नजर आने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस बार एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, जहां वे बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आईं. जैसे ही वो कार से एयरपोर्ट पर उतरीं पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए और हमेशा की तरह मलाइका ने पैपराजी को निराश नहीं किया.

 

मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), इस बार कूल और कैजुअल लुक में नजर आईं. मलाइका ने वाइट स्पोर्टस ब्रा के ऊपर प्रिंटेड कोट पहना हुआ था. साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क भी  लगाया हुआ था. इस लुक में मलाइका बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं.

 

जैसे ही मलाइका अपनी कार से उतर कर कुछ दूर आगे आईं कि वैसे ही उनकी एक महिला फैन ने सेल्फी की रिक्वेस्ट की. मलाइका ने खुले दिल से अपनी उस फैन को सेल्फी दी. इसके बाद वो आगे बढ़ गईं. एयपोर्ट के अंदर जाने से पहले मलाइका ने अपना फेस मास्क उतारा, और पैपराजी की तरफ हल्की स्माइल के साथ पोज भी दिए.

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं, और वो योगा में यकीन करती हैं. वे अक्सर जिम और योगा क्लास के बाहर स्पॉट होती हैं. उनके जिम और योगा वेयर की चर्चा अक्सर होती रहती है. वो कभी-कभी अपने प्यारे डॉगी के साथ भी बाहर दिखती हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button