*✍️बीजेपी सांसद को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पीटा…....कपड़े भी फाड़े.....* – RGH NEWS
देश

*✍️बीजेपी सांसद को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पीटा…….कपड़े भी फाड़े…..*

लखनऊ  …ये जिनकी पिटाई हो रही है ये कोई अपराधी नहीं… बल्कि बीजेपी के सांसद है… जिन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ता दौड़ा दौड़ाकर लात-घूंसों से पीट रहे है… दरअसल ये पूरा मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिले का है। यहां गरीब कल्याण मेला में पहुंचे भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के समर्थकों ने पीट दिया। दोनों के समर्थकों में भी जमकर मारपीट हुई। सांसद के कपड़े भी फाड़ दिए गए। पथराव कर सांसद की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सांसद को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला।

दोनों पक्षों की मारपीट के दौरान खूब पत्थरबाजी हुई. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता को जान बचाकर भागना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सांसद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की कोशिश की गई. इस क्रम में वे सड़क पर गिर गए. मारपीट के दौरान सांसद और उनके समर्थक बुरी तरह से जख्मी हो गए।सांसद की गाड़ी पर कांग्रेस समर्थकों ने पथराव भी किया, जिससे संगम लाल गुप्ता का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रतापगढ़ के संगीपुर में बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव-ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता पर हमला करने वाले गुंडों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button