*✍️बिग बॉस 15 मे इस कंटेस्टेंट की हरकतों पर खौला सलमान खान का खून,वीकेंड का वार में नजर आएगा तूफान….*

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के घर के अंदर अब बवाल वाला दौर शुरू हो चुका है. आज शाम दर्शकों को बेसब्री से दूसरे वीकेंड का वार का इंतजार है. क्योंकि ये एपिसोड कुछ खास होने वाला है. बीते शनिवार को सलमान खान (Salman Khan) ने प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को खरी खोटी सुनाईं थीं. वहीं अब इस हफ्ते अपनी घटिया हरकतों के कारण अफसाना खान (Afsana Khan) पर सलमान का गुस्सा फूटने वाला है.
प्रोमो में दिखे सलमान के तेवर
कलर्स टीवी ने ‘बिग बॉस 15 वीकेंड का वार’ का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) को फटकारते दिख रहे हैं. सलमान खान जब अफसाना की क्लास लगाते हैं तो घरवाले भी उनकी बात से सहमति जताते हैं. ये प्रोमो वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गया है.
अफसाना की से सलमान ने कही ये बात
प्रोमो में सलमान खान गुस्से में अफसाना से कहते हैं कि आप डिसाइड करेंगी घटिया कौन है और बढ़िया कौन है? शमिता बुड्ढी हैं? इस पर अफसाना कहती हैं कि सर मैं गुस्से में थी उस समय. आप बड़े हो. इस पर सलमान कहते हैं नहीं मैं तो बुड्ढा हूं. सलमान आगे कहते हैं कि आपका ना एक सेट पैटर्न है. खुद के घर के अंदर आप ऐसे पेश आती हैं? हमको ये कंटेंट कतई नहीं चाहिए. अफसाना मैं आपको इस घर से…