*✍️पूर्व जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व महिला नेत्री ने पत्रकारिता को बताया ब्लैकमेलिंग कर पैसे कमाने वाला काम, प्रेस जगत पर अनर्गल टिप्पणी से नाराज प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत की दो टूक.. अल्टीमेटम देते हुए कहा- ‘माँफी माँगे वरना मजबूरन उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई जाएगी एफआईआर.....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️पूर्व जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व महिला नेत्री ने पत्रकारिता को बताया ब्लैकमेलिंग कर पैसे कमाने वाला काम, प्रेस जगत पर अनर्गल टिप्पणी से नाराज प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत की दो टूक.. अल्टीमेटम देते हुए कहा- ‘माँफी माँगे वरना मजबूरन उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई जाएगी एफआईआर…..*

रायगढ़। पूरे प्रदेश में रायगढ़ की मीडिया जिस प्रकार से अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए पत्रकारिता की मिसाल प्रस्तुत कर रही है उसकी चहुँओर तारीफ हो रही है। प्रेस क्लब रायगढ़ के अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा के नेतृत्व व वरिष्ठ पत्रकारों के सानिध्य में रायगढ़ की पत्रकारिता जगत पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी है लेकिन विगत कुछ दिनों से कुछ छद्म राजनौतिक लोगों द्वारा सोशल मंच में पत्रकारिता पर अनर्गल टीका टिप्पणी कर जिले के पत्रकारिता जगत को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास करते हुए छवि धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है।

विदित हो कि इन दिनों जिला भाजपा से जुड़े कई विवादित मामलें सामने आ रहे हैं। आए दिन सोशल मंच से लेकर धरातल पर जिला भाजपा अपने गलत बयानबाजी, कार्यप्रणाली व अनर्गल बयानबाजी के कारण लोगों के बीच एवं मीडिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जिला भाजपा में गुटबाजी बढ़ने की वजह से कार्यकर्ता अनियंत्रित व बेलगाम हो चुके हैं। हालिया मामले में पूर्व जिलाभाजपा उपाध्यक्ष व निगम चुनाव के दौरान संभवतः इनकी जमानत भी जप्त हो चुकी हैं उस भाजपा महिला नेत्री ने सोशल मंच में कमेंट के दौरान “पत्रकारिता को ब्लैकमेलिंग कर पैसा कमाने का व्यवसाय बताया।” भाजपा महिला नेत्री के इस कमेंट्स से पत्रकारिता जगत काफी आक्रोशीत है।

अशोभनीय टिप्पणी से क्षुब्ध प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने दिया अल्टीमेटम

इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री हेमंत थवाईत ने कहा –

“राजनीति से जुड़े लोगों को संयम व मर्यादा का पालन करना चाहिए। पत्रकारिता को लेकर भाजपा महिला नेत्री ने जिस प्रकार की टिप्पणी की हैं वो न सिर्फ अशोभनीय हैं बल्कि बर्दाश्त करने योग्य भी नहीं हैं। अगर उनके द्वारा माँफी नहीं माँगा गया तो मजबूरन प्रेस क्लब रायगढ़ को इनके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने को बाध्य होना पड़ेगा।”

यहाँ यह भी बताना लाजमी होगा कि जिला भाजपा संगठन पर शनि की साढ़ेसाती एवं बदनामी की काली छाया मंडरा रही है। आए दिन कुछ ना कुछ ऐसे गलत बयानबाजी व हरकत करके भाजपा के नेता सोशल मीडिया में लोगों के बीच हंसी के पात्र बन रहे हैं। रोशन लाल के निधन व विजय अग्रवाल के निष्काशन की वजह से जिला भाजपा में कुशल नेतृत्व की कमी लगातार महसूस की जा रही है और ये जमीन पर नजर भी आ रहा है। पिछले कुछ मुद्दों में भाजपा के आंदोलन व प्रदर्शन में लीडरशिप की अनुभव हीनता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई है जिसके कारण सांसद गोमती साय की भी काफी किरकिरी हुई है।

कल जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भी सोशल मंच में पोस्ट के दौरान “छद्म पत्रकार’ का उल्लेख कर पत्रकारिता जगत में काम करने वाले कलमकारों का अपमान किया था। जिलाभाजपा अध्यक्ष की इस टिप्पणी को लेकर भी मीडिया जगत में खासा आक्रोश है। माना जा रहा है कि सोशल मंच पर बतौर विपक्ष जिलाभाजपा जिलाअध्यक्ष निशाने पर है। इसी वजह से उनके समर्थकों में इस तरह की बौखलाहट देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button