मनोरंजन
*✍️दसवीं में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की ने माँ के वजह से फांसी लगा कर की आत्महत्या…जाने आखिर ऐसा किया था उसकी माँ ने…*

RGHNEWS महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 साल की एक लड़की ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने पर मां के डांटने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है।भोईवाड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दसवीं में पढ़ने वाली लड़की घर पर अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी और टीवी देख रही थी। जब उसकी मां ने देखा तो नाराजगी जताते हुए उससे पढ़ाई करने को कहा।’’उन्होंने बताया, ‘‘इससे नाराज लड़की दूसरे कमरे में गयी और उसने दुपट्टे से खुद को छत के पंखे से लटका लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है



