*✍️जिला पुलिस की अगुवाई में सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग की अवहेलना पर एक साथ कई थाना क्षेत्र में चला अभियान✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️जिला पुलिस की अगुवाई में सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग की अवहेलना पर एक साथ कई थाना क्षेत्र में चला अभियान✍️*

 

● *कई थानाक्षेत्र में नियमों की अनदेखी करने वालों पर हुई कार्यवाही* …….

● *सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दुकान एवं बिना मास्क/फेस कवर वालों पर जुर्माना*…….

केन्द्र सरकार द्वारा 01 जून से अनलॉक वन (लॉक डाउन 5.0) को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है । अनलॉक वन के सात दिन बाद आज 8 जून से अनलॉक वन के दूसरे फेज की शुरूवात हो रही है । कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव के रोकथाम हेतु जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं जागरूकता का कार्य एक साथ चलाया जा रहा है । आज शहर एवं सभी तहसील अन्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ नगर निगम, नगर पंचायत अधिकारी/कर्मचारियों के साथ मिलकर दुकानों को चेक किया गया एवं बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते पाए गये लोगों पर चालानी कार्यवाही कराई गई है ।

 

थाना प्रभारी चक्रधरनगर एवं नगर निगम स्टाफ द्वारा क्षेत्र में एक बार फिर सोशल/फिजीकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने , सेनेटाइजर का उपयोग कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया, इस दौरान *23 दुकानदार* नियमों की अनदेखी करते पाये गये जिन पर *9,100 रूपये* का जुर्माना निगम द्वारा वसूला गया है ।

थाना सरिया प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा आज दिनांक 08/06/2020 को नगर पंचायत सरिया के CMO एवं स्टाफ के साथ नगर पंचायत सरिया में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले *04 दुकानदारों* पर 500-500 रूपये जुर्माना एवं चेतवानी एवं बिना मास्क लगाये *43 व्यक्तियों* पर 100 रूपये का अर्थदण्ड कर चालानी कार्यवाही कर चालान काटा गया है ।

खरसिया शहर में खरसिया पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा टाउन में पेट्रोलिंग कर बिना मास्क पर *52 व्यक्तियों* में चालानी कार्यवाही तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नही करने वाले *04 दुकान* पर चालानी कार्यवाही की गई है।

नगर पंचायत धरमजयगढ़ अन्तर्गत थाना प्रभारी धरमजगढ़ एवं स्टाफ द्वारा बगैर मास्क के घूम रहे *12 लोगों* को चालान किया गया है । सभी क्षेत्रों में यह कार्यवाही लगातार जारी है ।

वही नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत पेट्रोलिंग प्रभारी एवं तहसीलदार साहब के द्वारा बगैर मास्क के घूम रहे 02  लोगों पर चालान किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button