*✍️जाने सोना अपने ऑलटाइम हाई से कितने रुपये बिक रहा है सस्ता....जाने क्या है ताज़ा भाव....* – RGH NEWS
देश

*✍️जाने सोना अपने ऑलटाइम हाई से कितने रुपये बिक रहा है सस्ता….जाने क्या है ताज़ा भाव….*

नई दिल्ली : आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना-चांदी की कीमत में मिलाजुला रूख देखने को मिला। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8954 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है।

सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी 16505 रुपये प्रति किलो सस्ता बिक रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

14 से लेकर 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 47246 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 47057 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 43277 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35435 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना 27639 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को सोना 28 रुपये गिरावट के साथ सोना 47246 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। जबकि चांदी 117 रुपये प्रति किलो की गिरावट के 63475 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

इस हफ्ते सोने और चांदी की चाल

इस पूरे कारोबारी हफ्ते (30 August to 3 September) के दौरान में सोना कीमत में 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। सोना सोमवार को 47149 रुपये, मंगलवार को 47239 रुपये, बुधवार को 47279 रुपये गुरुवार को 47274 रुपये और शुक्रवार को 47246 प्रति 10 ग्राम के सस्त पर बंद हुआ था।

 

निवेश के लिए थोड़ा और करें इंतजार !

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो लोग सोना-चांदी में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button