*✍️जानिए अगर ट्रेन का टिकट कराना हो कैंसिल तो कितना कटता है पैसा,क्या कहता है नियम….*

ट्रेन की टिकट कैंसिल कराते हैं तो हर क्लास का अलग-अलग चार्ज होता है. यानी कि एसी फर्स्ट क्लास का टिकट कैंसिल कराएंगे तो उसका चार्ज अलग होगा और अगर एसी टू-टियर, थ्री-टियर, स्लीपर, सेकेंड क्लास आदि के टिकट कैंसिल कराते हैं तो इनके चार्ज भी अलग होते हैं.
आईआरसीटीसी (IRCTC) के मुताबिक, आप कितने समय पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, टिकट कैंसिल कराने का चार्ज इस पर निर्भर करता है. चार्ट बन जाने के बाद टिकट कैंसिल कराने पर कटने वाला चार्ज (Train Ticket Cancellation Charge)अलग होता है.
यदि आप ट्रेन छूटने के 48 घंटे पहले अपनी कंफर्म टिकट कैंसिल कराएंगे तो एसी फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपये, एसी टू-टियर के लिए 200 रुपये, एसी थ्री-टियर की टिकट पर 180 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपये कटेंगे.
अगर आप ट्रेन छूटने के 48 घंटे से 12 घंटे के बीच टिकट कैंसिल कराते हैं तो टिकट का 25% पैसा कटेगा साथ ही इस पर जीएसटी भी लगेगा, जो आपको देना होगा. अगर ट्रेन छूटने के 12 घंटे से लेकर चार घंटे के भीतर टिकट कैंसिल कराया जाता है तो टिकट का आधा पैसा प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा. अगर आप ऑनलाइन टीडीआर नहीं भरते हैं और ट्रेन छूटने के चार घंटे के भीतर कंफर्म टिकट कैंसिल कराएंगे कोई रिटर्न नहीं मिलेगा यानी कि टिकट का पूरा पैसा कट जाएगा