मनोरंजन

*✍️चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद दुबारा पिता बनने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी,सोशल मीडिया पर साक्षी के प्रेग्नेंट की खबरें आग की तरह फैली….*

कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब जीत लिया।चेन्नई की टीम 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल विजेता बनी थी। चेन्नई ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ​तीन विकेट पर 192 रनों का मजबूत स्कोर बनाया और फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता को नौ विकेट पर 165 रनों पर रोक दिया। चेन्नई की इस खिताबी जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी खुशी से झूम उठीं। साक्षी ने चेन्नई के जीतते ही अपने आसपास मौजूद अपने खास लोगों को गले लगाकर जीत की बधाई दी।साक्षी जब जीत की जश्न में डूबी हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं और माही के घर जल्द ही दूसरा नया मे​हमान आने वाला है। चेन्नई के ​चौथी बार चैंपियन बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर साक्षी के प्रेग्नेंट की खबरें आग की तरह फैल रही है। सोशल मीडिया पर जारी खबरों में कहा जा रहा है कि धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। खबरों की मानें तो धोनी के सीएसके टीम साथी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है साक्षी चार माह की प्रेग्नेंट हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button