देश
*✍️क्षेत्र मे तेंदुए के आतंक से हड़कंप…घर जा रहे युवक को किया लहूलुहान…8 दिनों में तेंदुआ का पांचवां हमला….*

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में बीते हफ्ते से तेंदुए के हमले (Leopard Attack) बढ़े है. जिस वजह से वन क्षेत्र से लगे इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल है. बीती रात मुंबई के गोरेगांव (Goregaon) इलाके में तेंदुए ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हालाँकि किसी तरह युवक की जान बची और उसे अस्पताल में भारती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव इलाके में तेंदुए के हमले में घायल होने के बाद 20 वर्षीय एक व्यक्ति को कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) में भर्ती कराया गया है. वह अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले 8 दिनों में क्षेत्र में यह तेंदुआ का पांचवां हमला है.


