*✍️किसान अधिकार सम्मेलन वर्चुअल रैली में शामिल हुए सैकड़ो किसान व कांग्रेसी कार्यकर्ता,कृषि बिल का किया पुरजोर विरोध* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️किसान अधिकार सम्मेलन वर्चुअल रैली में शामिल हुए सैकड़ो किसान व कांग्रेसी कार्यकर्ता,कृषि बिल का किया पुरजोर विरोध*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूदगी में आयोजित छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में वर्चुअल किसान सम्मेलन में रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,इस रैली को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम टी एस सिंहदेव,मोहम्मद अकबर,शिव डहरिया, धनेंद्र साहू,फूलो देवी नेताम सहित सभी मंत्रियों और कांग्रेस के नेताओ ने संबोधित किया गया।

केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी बिल,किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा)

विधेयक 2020, ,किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मुल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020,आवश्यक वस्तु (संसोधन)विधेयक 2020 के विरोध में राजीव भवन से zoom एप से प्रसारित विडियो कॉनफ़्रेंसिंग में रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार ने संसद में तीन किसान विरोधी कृषि विधेयकों को पारित किया है जो किसानों और भारतीय कृषि को नष्ट कर देगा।
इन बिलों को संसद में पारित किया गया था, नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए, किसानों द्वारा और पूरे विपक्ष द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध के बावजूद। राज्यसभा मौन थी और विरोध की आवाज को कुचल दिया गया था।
कांग्रेस पार्टी हमेशा हमारे किसानों के साथ खड़ी रही है,जो भारत की रीढ़ हैं। हम उनकी आवाज उठाते रहेंगे और इन किसान विरोधी बिल के खिलाफ लड़ेंगे, जब तक कि उन्हें वापस नहीं लिया जाता। कांग्रेस पार्टी आज किसान विरोधी बिल के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यरूप से
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी,दीपक पाण्डेय, पूर्व महापौर जेठूराम मनहर,नगर निगम महापौर जानकी काटजू,नगर निगम सभापति जयंत ठेठवार,नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश भारद्वाज,हरमीत घई,नमो नारायण पटेल,रामलाल पटेल,हरेराम तिवारी,दयाराम धुर्वे,यतीश ग़ांधी,नवीन पटेल,राजेश नायक,राकेश पाण्डेय, संदीप अग्रवाल, चंद्रशेखर चौधरी,विकास ठेठवार,बिज्जू ठाकुर,लक्ष्मी साहू,प्रभात साहू,लखेश्वर मिरी,अमृत काटजू,बबलू बरेठ,दुर्गा पटेल,सुनील पटेल,सौरभ अग्रवाल,उपेन्द्र सिंह,गणेश घोरे,मनोरंजन नायक,गौतम महापात्रे,विकास बोहिदार,संजय चौहान,शेख ताज़ीम,राजेश शुक्ला,अख्तर हुसैन,नागिन जैन,महेंद्र यादव,राहुल सिंह,मिर्ज़ा अहमद बेग,रिंकी पाण्डेय, रानी चौहान,पिंकी यादव,रितेश शर्मा,संजय सिंह ठाकुर,सोनू पुरोहित,आदि कांग्रसी उपस्थित थे
उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस रायगढ़ शहर मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button