SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर..3 दिन तक चार-चार घंटों के लिए नहीं मिलेगी ये सुविधा… बैंक ने ट्वीट कर दी ग्राहकों को जानकारी … लोगों को हो सकती है दिक्कतें – RGH NEWS
देश

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर..3 दिन तक चार-चार घंटों के लिए नहीं मिलेगी ये सुविधा… बैंक ने ट्वीट कर दी ग्राहकों को जानकारी … लोगों को हो सकती है दिक्कतें

नई दिल्‍ली  देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। एसबीआई ने ट्वीट कर कहा है कि उसकी योनो एसबीआई मोबाइल एप पर मेंटेनेंस वर्क किया जा रहा है। मेंटेनेंस के कारण यह एप 11 अक्‍टूबर से 13 अक्‍टूबर तक रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक उपयोग के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेगी।एसबीआई ने कहा कि इस असुविधा के लिए हम अपने ग्राहकों से खेद प्रकट करते हैं और अपने उपभोक्‍ताओं से अनुरोध करते हैं कि वह अपने बैंकिंग जरूरतों को इस असुवधिा को देखते हुए ही नियोजित करें और असुविधा से बचने के लिए हमारी इंटरनेट बैंकिंग सेवा का उपयोग करें।

पीआई के तहत पैसों का लेनदेन तेजी से बढ़ा- आपको बता दें कि यूपीआई के तहत पैसों की लेनदेन अब आम बात हो चुकी है. यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह पहुंचता है कि वो इसके जरिए कभी भी पैसों का ट्रांसफर कर सकते हैं. खास बात यह भी है कि इसके जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर आपको बैंक अकाउंट के बारे में किसी को जानकारी नहीं देनी पड़ती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button