✍️कब्जा करने वाले हो जाएं सावधान क्योंकि आशुतोष पांडेय के टीम कर रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही, देखे कहां कहां हटाए गए अवैध कब्जा✍️

निगम आयुक्त ने की अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ जिला कलेक्टर के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त ने आज पूरी टीम के साथ नगर निरीक्षण किये जिसमे कई कब्जाधारियों को अल्टीमेटम दिया तो कई लोगो का फ़ाईन काटा साथ ही तोड़ू दल द्वारा अवैध मकान को तोड़कर बड़ी कार्यवाही की।
कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने निरीक्षण दौरान सख्त कार्यवाही की ।नगर निगम से पैदल चलते हुए ओवर ब्रिज के नीचे कब्जाधारियों को कब्जा हटाने के लिये अल्टीमेटम दिया,वही ब्रिज के दूसरे छोर जूटमिल एरिया में भी अवैध रूप से बैठे ब्यवसायियो को समझाइस दी,दो लोगो से 3500 रु की फ़ाईन ली गई एवम दोबारा गलती नही करने की हिदायत दी गई।वही बड़े कब्जाधारियों में का लगातार शिकायत के बाद नोटीस भी दिया गया था ,बिना परमिशन के निर्माण कार्य लाकडाउन में भी अवैध रुप से जारी था,24 घंटे के अल्टीमेटम के साथ आज की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई,जिसे आज नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने तोड़ू दस्ता दल एवम अधिकारियों की उपस्थिति में रेलवे बँगलापारा जगन्नाथ मंदिर के सामने सोनू ठाकुर वल्द गोपाल सिंह ठाकुर के लगभग 2 हजार स्क्वायर फिट के अवैध मकान को ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए जेसीबी द्वारा तोड़ा गया जहां मकान बनाने वाले ने स्वयं तोड़ने का बात कह कर लिखित में दिया जिसके बाद निगम की टीम वापस हुई। आज के कार्यवाही में ई ई अजित तिग्गा,नगर निगम भवन अतिक्रमण शाखा से सहायक नोडल अधिकारी विजेंद्र गुप्ता एवं सहायक सोनू चौधरी ,सहा ग्रेड 3 अविनाश उपाधयाय,सहा स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय,पी आर ओ दीपक आचार्य शामिल रहे।
कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने बताया कि रेलवे बँगलापारा जगन्नाथ मंदिर के सामने अवैध मकान का निर्माण जारी था, जिसे दो बार धारा 307 के तहत नोटिस दी गई थी नही मानने के कारण आज उसे तोड़ा गया ,उनके द्वारा लिखित में दिया गया है कि जो बचा हुआ निर्माण है उसे स्वयं तोड़ेंगे क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है बल्कि प्रशंसा हो रही है कि अवैध निर्माण को रोका गया 24 घंटे की मोहलत दी गई है 40 परसेंट जो बचा हुआ है उसे वह स्वयं तोड़ने की बात लिखित में दीये है ताकि संपत्ति की क्षति ना हो,कलेक्टर सर के निर्देशन में लगातार निगम राजस्व एवम जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही जी जाएगी जिन्हें नोटिस दी जा रही है वे उसे गंभीरता से लेकर काम को रोक ले अन्यता अपराध भी दर्ज किया जाएगा ,विगत दिनों कई क्षेत्रो में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई थी जिसका कहि न कही अतिक्रमण ही जिम्मेदार है।



