मनोरंजन

*✍️आखिर 4 साल बाद क्यों मिली T20 वर्ल्ड कप टीम में अश्विन को इंट्री,कोहली ने तोड़ी चुप्पी….*

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम में जब रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) को शामिल किया गया तो इस फैसले ने सभी को चौंका दिया. अश्विन की 4 साल बाद सफेद गेंद क्रिकेट में वापसी हुई और उन्हें युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिली है. साल 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर अश्विन ने अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक भी मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था. कोहली के इस फैसले पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए थे. अब कोहली ने अश्विन के चयन पर चुप्पी तोड़ी है.

विराट कोहली ने कहा, “अश्विन ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के लिए अपनी स्किल में शानदार इजाफा किया है. अब वो काफी साहस के साथ सफेद गेंद की क्रिकेट में गेंदबाजी करते हैं. हमने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में देखा है कि अश्विन ने बिग हिटर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है और सही एरिया में गेंद डाला है. स्पिनरों को ज्यादातर पावर-हिटर्स से डर लगता है लेकिन अश्विन को अपनी स्किल पर पूरा भरोसा होता है.”

अश्विन ने 46 टी20 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं और बड़ी बात ये है कि उनका इकॉनमी रेट 7 रन प्रति ओवर से भी कम है. विराट कोहली का मानना है कि आर अश्विन को आईपीएल में उनके शानदार खेल का इनाम दिया गया है. उन्होंने कहा, “हमने देखा कि अश्विन काफी वैरिएशन के साथ बॉलिंग कर रहे हैं. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बहुत ही ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है. उनके पास काफी आत्मविश्वास है. ऐसे खिलाड़ी अपने स्पेल के दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.”

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button