*✍️अगर आप भी त्योहारों मे जाना चाहते है अपने घर तो ये खबर है आपके लिए......त्योहारों को देखते हुए सरकार ने लिया बड़ा फैसला.....जाने क्या लिया गया फैसला.....* – RGH NEWS
देश

*✍️अगर आप भी त्योहारों मे जाना चाहते है अपने घर तो ये खबर है आपके लिए……त्योहारों को देखते हुए सरकार ने लिया बड़ा फैसला…..जाने क्या लिया गया फैसला…..*

बिहार सरकार ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है. दुर्गा पूजा (दशहरा), दीपावली और छठ पर्व पर देश भर से बड़ी संख्या में ़बिहार (Bihar) आने वाले लोगों को अपने साथ 72 घंटे पहले कराई RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी. दरअसल देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Corona Virus) तेजी से सिर उठा रहा है. साथ ही कोरोना के डेल्टा प्लस वेरीअंट (Delta Plus Variant) का खतरा भी सामने आ रहा है. इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले और डेल्टा प्लस वेरीअंट सामने आ रहे हैं वहां से बिहार आने वालों को अपने साथ 72 घंटे पहले कराई RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी. सरकार ने यह निर्णय उन लोगों के लिए लिया है जो हवाई जहाज, ट्रेन, बस या अन्य वाहनों से राज्य में प्रवेश करेंगे, उन सभी को अपने साथ 72 घंटे पहले का RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट साथ रखना होगा. यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी जांच बिहार की सीमा में प्रवेश करने पर हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर की जाएगी. ऐसे सभी लोग जो बिहार आएंगे और उनके पास RT-PCR नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं होगी तो उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button