*✍️अगर आपको भी राशन कार्ड में जुड़वाना हैं नए सदस्य का नाम तो यहां जाने किस तरह ऑनलाइन भी जोड़ सकते हैं नाम जाने पूरी प्रक्रिया….*

आप यह काम मिनटों में कर सकते हैं. नया नाम जुड़वाने के लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन मोड चुन सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए जरूरी दस्तावेज-
1. ऐसे जोड़ें बच्चे का नाम
यदि किसी बच्चे का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है तो आपको घर के मुखिया का राशन कार्ड (फोटोकॉपी और ओरिजिनल दोनों), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और बच्चे के माता पिता दोनों का आधार कार्ड की जरूरत होगी.
2. नए सदस्य का ऐसे जोड़ें नाम
अगर घर में शादी के बाद आई बहु का नाम जुड़वाना हो तो महिला का आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट (शादी का प्रमाणपत्र), पति का राशन कार्ड (फोटोकॉपी और ओरिजिनल दोनों) और पहले माता पिता के घर में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है.
इस तरह ऑनलाइन जोड़ें नाम-
1. आप सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति की ऑफिशियल साइट पर जाएं.
2. अगर आप यूपी (https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx) से हैं तो इस साइट के लिंक पर जाना होगा.
3. अब आपको लॉगइन आईडी बनानी होगी, अगर पहले से लोगों आईडी है तो उससे लॉग इन कर लें.
4. होम पेज पर, नए सदस्य का नाम जोड़े विकल्प दिखाई देगा.
5. इस पर क्लिक करके अब आपके सामने नया फॉर्म आ जाएगा.
6. यहां अपने परिवार के नए सदस्य की सभी जानकारी को सही-सही भरें.
7. फॉर्म के साथ आपको जरुरी डॉक्यूमेंट की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी.
8. फॉर्म सब्मिट के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा.
9. इससे आप इसी पोर्टल में अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते है.
10. फॉर्म और दस्तावेज को अधिकारी चेक करेंगे.
11. अगर सब सही रहा तो आपके फॉर्म को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और पोस्ट के जरिए राशन कार्ड आपके घर पहुंचा दिया जाएगा.



