स्कूली बस हादसे का शिकार, 2 बच्चों के टूटे पैर,स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा इतने लोग थे सवार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

स्कूली बस हादसे का शिकार, 2 बच्चों के टूटे पैर,स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा इतने लोग थे सवार

मैनपाट से भ्रमण कर वापस अंबिकापुर लौट रहे ‌धमतरी द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी बस सोमवार की शाम करीब 6 बजे कालीघाट ढलान में दुर्घटनागस्त हो गई। स्टेयरिंग फेल होने से बस नीचे ढलान में उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो बच्चों के पैर टूट गए हैं और पांच अन्य बच्चे घायल हो गए हैं। शेष को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया ह

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की तीन स्कूली बसों में सवार होकर लगभग 84 बच्चों, 16 शिक्षक और स्टॉफ के साथ भ्रमण के लिए शनिवार को निकले थे। बिलासपुर रतनपुर होते हुए कई जगह दर्शन कर आज तीनों बसों में सवार बच्चे और शिक्षक मैनपाट पहुंचे थे।

पूरे दिन मैनपाट में भ्रमण करने के बाद शाम को सभी वापस अंबिकापुर आ रहे थे। मैनपाट-दरिमा मार्ग में कमलेश्वरपुर से 15 किलोमीटर दूर कालीघाट ढलान में छात्राओं से भरी बस का स्टेरिंग फेल हो गया और बस ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पेड़ से टकराकर रूक गई और खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दो छात्राओं का पैर टूटा, पांच घायल
दुर्घटनाग्रस्त बस में 45 छात्राएं, प्रिंसिपल सहित टीचर मौजूद थे। इस हादसे में लगभग पांच बच्चों को चोटे आई हैं। दो छात्राओं का पैर टूट गया है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर एसडीएम सीतापुर-मैनपाट एसडीएम रवि राही सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज अंबिकापुर भेजा गया। अन्य छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं। घायल बच्चे हाई व हायर सेकेंडरी सेक्शन के हैं।

सभी बच्चे सुरक्षित-कलेक्टर
सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार भी अस्पताल पहुंचे एवं चिकित्सकों को उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। दो छात्राओं का पैर टूटा है व अन्य को मामूली चोटें हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य बच्चों एवं स्टॉफ के अंबिकापुर में रूकने की व्यवस्था सरगुजा सदन में की गई है।

Related Articles

Back to top button