साथी जवानों पर गोली चलाने की घटना को CM भूपेश बघेल ने बताया दुर्भाग्यजनक,घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

साथी जवानों पर गोली चलाने की घटना को CM भूपेश बघेल ने बताया दुर्भाग्यजनक,घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

रायपुर। सुकमा में साथी जवानों पर गोली चलाने की घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्भाग्यजनक बताया है। सीएम ने मृतक जवानों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि वारदात में घायल 3 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। CRPF आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भद्राचलम से 3 घायलों को लेकर MI-17 हेलीकॉप्टर रवाना हो गई है। एयरपोर्ट पर CRPF के डॉक्टर जवानों की स्थिति देखेंगे। वहीं चोट के हिसाब से अलग-अलग अस्पताल भेजेंगे।

कैंप में साथी जवानों पर गोली चलाने वाले आरोपी जवान रितेश रंजन को ​सीएआरपीएफ ने हिरासत में लिया है। बता दें कि अभी तक विवाद का कारण पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button