Chhattisgarh top news: धान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे से 16 लाख नकद और अहम दस्तावेज जब्त

Chhattisgarh top news। कबीरधाम जिले में हुए कथित धान घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस ने अब तक 6 एफआईआर दर्ज की है। जांच के तहत पुलिस लगातार आरोपियों के घरों और कार्यालयों में दबिश देकर अहम साक्ष्य जुटा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान पुलिस को 16 लाख रुपए नगद, बैंक पासबुक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं कार्यालय में रखा कंप्यूटर मिला, जिन्हें जब्त कर जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धान घोटाले से जुड़े अन्य नामजद आरोपियों के घरों और कार्यालयों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Read more Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में दोहरी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त
आने वाले दिनों में हो सकते हैं बड़े खुलासे
Chhattisgarh top newsजिले में धान घोटाले को लेकर पुलिस की लगातार कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


