श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button