देश
शिवाजी पार्क पहुंचा लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर

RGHNEWS 6फरवरी2022,मुम्बई:लता मंगेशकर का अंतिम सफर अब शिवाजी पार्क पहुंच चुका है. मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 6:30 बजे मुखाग्नि दी जाएगी. बता दें कि पीएम मोदी का काफिला भी एयरपोर्ट से शिवाजी पार्क के रास्ते में ही है. वे भी अब से कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे.
मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं. वे अब से कुछ ही देर में शिवाजी पार्क पहुंचेंगे
श्रद्धांजलि देने पहुंचे तमाम दिग्गज
लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीबुड अभिनेता शाहरुख खान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ, शरद पवार व सचिन तेंदुलकर आदि कई लोग पहुंचे हुए हैं. इनके अलावा पीयूष गोयल भी शिवाजी पार्क में ही मौजूद हैं.



