शादी में अलग दिखने की चाहत मे दूल्हा कर बैठा कुछ ऐसा की होने लगी उल्टियां

बीजिंग: शादी (Marriage) में भीड़ से अलग दिखना हर किसी दूल्हे का सपना होता है. ऐसे ही एक दूल्हे ने शादी से कुछ दिन पहले बॉडी बनाने के लिए जिम (Gym) ज्वॉइन कर लिया. लेकिन वहां पर उनके साथ जो हादसा हुआ, उसे वह कभी नहीं भूल पाएगा.
शादी से पहले बॉडी बनाने की चाहत
चीन (China) के Shenzhen प्रांत में रहने वाले Ahuan की उम्र 25 साल है. उनकी शादी की तारीख तय हो चुकी थी. शरीर से दुबले-पतले Ahuan को चिंता हुई कि शादी की फोटोग्राफी में उसकी तस्वीरें अच्छी नहीं आएगी. इसलिए शादी से पहले उसने एक जिम ज्वॉइन कर बॉडी बनाने का फैसला कर लिया.
जिम में हायर किया पर्सनल ट्रेनर
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने जल्दी से मसल्स बनाने के लिए जिम में एक पर्सनल ट्रेनर को हायर किया. उसने Ahuan को स्टेरॉयड की डोज के साथ भारी वजन के बैंच प्रेस और दूसरी एक्सरसाइज करवानी शुरू कर दी.
एक्सरसाइज के बाद होने लगी उल्टियां
कुछ ही दिनों की एक्सरसाइज के बाद एक दिन जब युवक जिम से बाहर निकला तो उसकी हालत अचानक खराब हो गई. उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं और सिर चक्कर के मारे घूम रहा था. जिम में एक्सरसाइज कर रहे दूसरे साथी उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए.
जांच में पता चला, ब्रेन स्ट्रोक हुआ
वहां पर पता चला कि बिना वार्मअप किए जिम में लगातार भारी एक्सरसाइज करने की वजह से उसकी मसल्स पर जोर पड़ा, जिससे उसे ब्रेन स्ट्रोक हो गया. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत सर्जरी का फैसला किया. कई घंटे की सर्जरी के बाद उसकी जान बच गई.
3 महीने टालनी पड़ गई शादी
इस घटना की वजह से युवक को करीब 14 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा. जिसके चलते उसने शादी की डेट टालनी पड़ गई. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युवक ने 3 महीने बाद अपनी मंगेतर से शादी रचाई और उसके बाद जिम से तौबा कर ली. इस दौरान शादी में उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने बॉडी बनाने पर उसकी चुटकी ली लेकिन वह मुस्कराता रहा.



