Chhattisgarh news raipur: राजधानी में हत्या से मची सनसनी, थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh news raipur राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक की सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया. साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है. घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं. पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.
Chhattisgarh news raipurफिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव पाए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं. फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है.



