रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई Drishyam 2 – RGH NEWS
मनोरंजन

रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई Drishyam 2

Drishyam 2 Leaked: अजय देवगन और तब्बू की धमाकेदार फिल्म ‘दृश्यम’ ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब लगभग 7 साल बाद एक बार फिर अजय देवगन सबकी रातों की नींद उड़ाने आ गए हैं। दरअसल, इस फिल्म का दूसरा पार्ट आज यानी 18 नवंबर को रिलीज हो गया है। लेकिन रिलीज के खुश घंटों बाद ही फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, खबर मिल रही है कि फिल्म ‘दृश्यम-2’ ऑनलाइन लीक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म को HD क्वॉलिटी में लीक कर दिया गया है। आपको बता दें ऐसा होने से इसका सीधा असर फिल्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। ऐसे में अब ऐसा हो सकता है कि अच्छे रिव्यूज के बाद भी फिल्म का कलेक्शन कम हो क्योंकि यह लीक हो गई है।

HD क्वालिटी में लीक हुई Drishyam 2

मिली खबर के अनुसार दृश्यम 2 (Drishyam 2) ऑनलाइन लीक हो गई है। पाइरेसी का शिकार होने की वजह से इस फिल्म को HD क्वॉलिटी में लीक किया जा चुका है। बता दें कि अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना की इस फिल्म को कई टॉरेन्ट साइट्स पर उपलब्ध कर दिया गया है।

Read More :छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना…देखें आदेश

इन प्लेटफॉर्म्स रिलीज Drishyam 2
Drishyam 2 Leaked: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाइरेसी एक बहुत बड़ा जुर्म है और फिल्मों को लीक करना एक कानून अपराध माना गया है। बताया गया कि यह फिल्म Tamilrockers, Movierulz, Filmyzilla और Telegram जैसी साइट्स पर उपलब्ध है। इन साइट्स से इस फिल्म को न सिर्फ ऑनलाइन देखा जा सकता है बल्कि फ्री में डाउनलोड भी किया जा सकता है। बता दें कि पहले ही दिन पर दृश्यम 2 को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं और क्लाइमैक्स की काफी तारीफ भी हो रही है।

Related Articles

Back to top button