Raigarh News : एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे
खरसिया में बॉयलर फटा, प्लांट बना ‘मौत का कुंड’; आग-धुएं के बीच जान बचाकर भागे मजदूर

Raigarh News : रायगढ़। खरसिया स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही पलों में प्लांट परिसर आग और धुएं से भर गया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

Read More::Raigarh News : रायगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में भीषण धमाका बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत
सूत्रों के अनुसार हादसे में 10 से अधिक मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राहत और बचाव कार्य जारी है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि प्लांट के बॉयलर में अचानक प्रेशर बढ़ने से जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद आसपास मौजूद कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई के मलबे में दबे होने की आशंका है।
15 से ज्यादा मजदूरों की हालत नाजुक
हादसे में घायल हुए 15 से अधिक मजदूरों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल, जिंदल अस्पताल और रायगढ़ के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
*मौके पर दहशत का माहौल*
घटना के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई। चारों तरफ अफरा-तफरी और खौफ का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
Read More: Realme: 7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

-जांच के संकेत
Raigarh News : प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह बॉयलर प्रेशर बढ़ना बताई जा रही है, लेकिन असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



