छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक-डंपर की टक्कर से तीन की मौके पर मौत

Chhattisgarh news थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh News : एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंस गए।

 

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

 

Chhattisgarh newsमृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी ग्राम पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी ग्राम नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी ग्राम कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button