मोदी सरकार ने किया किसान कर्जमाफी का ऐलान?… जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई

PIB Fact Check नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। कई बार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को रातों रात स्टार बना दिया, तो वहीं फेमस होने के चक्कर में उल्टी पुल्टी हरकत करने वालों की लुटिया डूबते देखा गया है। कई बार सोशल मीडिया पर हमें फर्जी मैसेज का सामना करना पड़ता है, जो लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज या वीडियो वायरल करना कनूनन अपराध है। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। तीन दिन बाद देश के लगभग 46468 किसानों का कर्जमाफी किया जाएगा। वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने 4 लाख रुपए कर्जमाफी को मंजूरी दे दी है। इस मैसेज के वायरल होने के बाद भारत सरकार की संस्था PIB Fact Check ने संज्ञान लिया है।
Read More: कोरोना संक्रमण को लेकर यहाँ की राज्य सरकार ने जारी किया ये निर्देश
PIB Fact Check ने वायरल मैसेज की जांच की, जिसके बाद ये पाया कि सरकार ने ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया है और न ही किसानों की कर्जमाफी की जा रही है। इसके साथ PIB Fact Check ने ऐसे फर्जी मैसेज फैलाने वाले यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है और लोगों को फर्जी मैसेज न फैलाने की हिदायत दी है।
A #Youtube video falsely claims that the President of India has approved a loan waiver, and a loan of 2 lakhs for farmers. #PIBFactCheck
The claim being made in this video is fake. pic.twitter.com/OKmEqnIcQo
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 20, 2022



