Russian SU-30 Plane Crash: क्रैश हुआ सुखोई-30 लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित – RGH NEWS
देश

Russian SU-30 Plane Crash: क्रैश हुआ सुखोई-30 लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित

Russian SU-30 Plane Crash: रूसी एयरोस्पेस फोर्स का एक Su-30 लड़ाकू विमान क्रीमिया में क्रैश हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को क्रीमिया में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रूसी वायुसेना का विमान हादसे का शिकार हुआ है। हादसे के दौरान दोनों पायलट विमान से सुरक्षित ईजेक्ट कर बाहर निकल आए। विमान में कोई हथियार या गोला-बारूद नहीं था।

 

 

पायलटों की जान को खतरा नहीं

RBC बिजनेस पोर्टल ने रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया गया कि चालक दल सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा। जमीनी खोज और बचाव दल की ओर से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हादसे के बाद पायलटों की जान को कोई खतरा नहीं है।

 

Su-30 को माना जाता है शक्तिशाली फाइटर जेट

Su-30 को बेहद उन्नत, शक्तिशाली और मल्टीरोल फाइटर जेट माना जाता है। क्रीमिया में जिस समय यह हादसे का शिकार हुआ उस दौरान इसमें किसी तरह के हथियार या गोला-बारूद नहीं थे। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना के संभावित कारण या अन्य परिस्थितियों का बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

 

Read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! बिना ब्याज एडवांस और सस्ता लोन योजना हुआ शुरू

 

 

हादसे का शिकार हुआ था सैन्य परिवहन विमान

Russian SU-30 Plane Crashइससे पहले 31 मार्च की शाम को क्रीमिया में एक An-26 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल के 7 सदस्यों और विमान में सवार 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। RIA Novosti के अनुसार, An-26 एक चट्टान से टकरा गया था। दुर्घटना का प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी को बताया गया था।

 

Related Articles

Back to top button